CG News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग
CG News :छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है,जिसमें एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई, इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और प्रशासन से मुआवजे की मांग की |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल, मामला कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र का है, जहां आज सुबह 7 बजे नवाडीह कपोट निवासी जमुना बाई पोर्ते गाँव से लगे खेत को देखने जा रही थी, इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि,उनकी मौके पर हीं मौत हो गई, इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की |
इस बार रावण दहन होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तर्ज़ पर – आखिर क्यों?
ग्रामीणों द्वारा किए गए चक्का जाम से दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं, इसके बाद घटना की सूचना पर कटघोरा थाना, पाली थाना और चैतमा चौकी पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाया, वहीं मौके पर नायब तहसीलदार भी पहुंचे और उन्होंने मौके पर परिजनों को 25,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की और अन्य सहायता राशियों के बारे में जानकारी दी, इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की |