CG News: जाली नोट खपाने जा रहे नाबालिग गिरफ्तार,कई जाली नोट बरामद
CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस ने जाली नोट रखे हुए दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है, पुलिस द्वारा उनके पास से जाली नोट भी बरामद किए गए हैं, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया है |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल,मामला कांकेर थाना क्षेत्र का है,जहां पुलिस को सूत्रों से सूचना मिली कि, कुछ लोग जाली नोट देकर सामान खरीदने की कोशिश कर रहें हैं, मामले की सूचना के बाद कांकेर पुलिस टीम ने मामले की जांच की, जिसमें उन्होंने दो नाबालिगों को जाली नोट रखे हुए गिरफ्तार किया है, साथ हीं उनके पास से जाली नोट भी बरामद किए गए |
दोनों आरोपी न्यायालय में पेश
दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार करने के बाद तलाशी ली गई तो एक बालक की जेब से 18 जाली नोट और दुसरे बालक से 28 जाली नोट बरामद हुए और बाद में मेमोरेंडम के आधार पर 7 नोट और बरामद किए गए , इस तरह उन के पास से 100 -100 रूपए के कुल 53 नोट बरामद किए गए, इसके बाद दोनों नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया |