CG News :बाढ़ से लाखों की फसल बर्बाद,किसानों ने की मुआवजे की मांग

CG News :बाढ़ से लाखों की फसल बर्बाद,किसानों ने की मुआवजे की मांग

CG News :बाढ़ से लाखों की फसल बर्बाद,किसानों ने की मुआवजे की मांग

CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है, इससे वहाँ के गाँवों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है और इस बाढ़ के कहर से जिले के किसानों की लाखों की फसल बर्बाद हो गई है, जिस पर किसान अब सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं |

बाढ़ का कहर

गरियाबंद में पिछले चार दिनों की बारिश से बरही नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, जिसके चलते बरही नदी के तट पर बसे अमाड गाँव में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है, इससे वहाँ के ग्रामीणों की 15 एकड़ में बोई गई लगभग 6 लाख रुपए की धान और मक्का की फसल बर्बाद हो गई है,साथ हीं जिले के देवभोग सहित अन्य गाँवों में भी नदी -नाले के किनारे 100 एकड़ से ज्यादा में मक्के की फसल बोई गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपए थी, लेकिन नदी पर आए बाढ़ के चलते वह भी बर्बाद हो गई |

किसानों ने बताया कि, फसल बोने के लिए उन्होंने साहूकारी कर्ज लिया था, जिस पर 2 से 5 फीसदी ब्याज दर भी था,लेकिन बाढ़ की वजह से सारी फसल बर्बाद हो गई, इसलिए किसानों ने सरकार से इस नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home