CG News :प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में लाखों का फर्जीवाड़ा, जांच के निर्देश
CG News: छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले में एक बड़ा फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है, जिसमें केले की फसल को चने की फसल बताकर लाखों रूपए ऐंठे गए, मामला सामने आने पर कृषि विभाग द्वारा जांच के निर्देश दिए गए |
पूर्व कांग्रेस विधायक का आरोप
दरअसल , मामला छुरिया ब्लॉक के आमगांव का है, जहां खुज्जी के पूर्व कांग्रेस विधायक छन्नी साहू ने आरोप लगाया है कि, बीमा कम्पनी ने केले की फसल को चने की फसल बताया और अलग-अलग खातों में लाखों रूपए ट्रांसफर करवाए, मामले की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन टीम ने जांच की, जिसमें जिले के कृषि अधिकारी टीकम ठाकुर ने माना है कि, फसल बीमा योजना में लाखों रूपए का फर्जीवाड़ा हुआ है|
फर्जीवाड़े की जांच
फर्जीवाड़े की जांच करने के लिए कृषि विकास अधिकारी ने जिला समन्वयक की पांच सदस्यों की जांच टीम गठित की है ,जो ग्राम आमगांव छुरिया में मामले की जांच करेगी और एक हफ्ते के अन्दर तैयार जांच रिपोर्ट कलेक्टर को दी जाएगी, वहीं शुरूआती जांच रिपोर्ट में पता चला है कि,एक बीमा कम्पनी द्वारा पिछले एक साल से केले की हीं फसल बोई जा रही है, अन्य कोई फसल नहीं बोई गई |
बीमा कम्पनी का बयान
इस मामले में बीमा कम्पनी रैलिस बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के पहले पार्टनर जय बग्गा ने कहा है कि,हमें इस बारे में जानकारी हुई, हमारी जमीन के नाम पर किसी अन्य व्यक्ति ने गलत तरीके से बीमा योजना के पैसे लिए हैं, जबकि हमने ना हीं किसी को जमीन किराये पर दी है और ना हीं हमारी कम्पनी में बीमा योजना के पैसे आए हैं, ये हमारी कम्पनी के खिलाफ षड्यंत्र है और हम इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करेंगें और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को मानहानि का नोटिस भेजेंगें|