CG News: दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नए ट्रैफिक नियम,न मानने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश

CG News: दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नए ट्रैफिक नियम,न मानने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश

CG News: दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नए ट्रैफिक नियम,न मानने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश

CG News :राजधानी रायपुर में आज से यानि 22 सितम्बर से नया ट्रैफिक नियम लागू हो रहा है,इस नियम के तहत वीआईपी रोड को वन-वे कर दिया गया है और शहर में आने के लिए सर्विस रोड का इस्तेमाल करना होगा, वहीं इस नियम का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश हैं |

नया ट्रैफिक नियम

रायपुर में आज से नया ट्रैफिक नियम लागू हो गया है, ये नियम कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा बनाया गया है,जिसके बाद नगर निगम और परिवहन एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सड़क का निरीक्षण किया गया, जिसके बाद ये नियम लागू किया गया, इस नियम के तहत वीआईपी रोड को वन- वे किया गया है और शहर में आने के लिए व एयरपोर्ट की ओर से आने के लिए सर्विस रोड के इस्तेमाल के निर्देश दिए हैं, वहीं विमानतल प्रवेश मार्ग,माना पीटीएस चौक ,ग्राम टेमरी, ग्राम फुंडहर चौक और मौलश्री विहार से आने वाले वाहनों को मध्य मार्ग से प्रवेश रोककर सर्विस रोड से आने के निर्देश दिए हैं|

ये नए ट्रैफिक नियम तेज रफ़्तार वाहनों से आएं दिन हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए बनाए गए हैं, क्योंकि मात्र 20 माह में हीं माना एवं तेलीबांधा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत 55 सड़क दुर्घटनाएँ हुईं, जिनमें 16 लोगों की मौत व 59 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, इसलिए प्रशासन द्वारा दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नियम का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं और नियम ना मानने वालों पर 2000 से 5000 तक जुर्माना और तीसरी बार नियम तोड़ने पर लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए हैं|

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home