CG News :बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन, तलवार से केक कटिंग का वीडियो वायरल
CG News: आजकल बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेट करना एक आम बात हो गई है,इसे रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन की तरफ से नियम भी बनाए जाते हैं , लेकिन एक बार फिर सारे नियमों को नजरंदाज करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक बीच सड़क पर तलवार से केक काटते हुए और फटाके फोड़ते हुए दिख रहे हैं |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल, वीडियो रतनपुर बाईपास का है, जहां 14 -15 युवकों ने न सिर्फ बीच सड़क पर रील्स बनाई, बल्किं स्कूटी पर रखकर तलवार से केक काटा और फटाके भी फोड़े और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाला, जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है|
पुलिस ने इस मामले की सख्ती से जांच शुरू कर दी है और युवकों की तलाश में जुट गई है, बता दें कि, इसके पहले भी इसी तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे, जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 18 कारों को जब्त किया था और युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी |