CG News : सरगुजा: सट्टा रैकेट में आरक्षक का नाम, वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में मचाया हड़कंप

CG News : सरगुजा: सट्टा रैकेट में आरक्षक का नाम, वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में मचाया हड़कंप

CG News : सरगुजा: सट्टा रैकेट में आरक्षक का नाम, वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में मचाया हड़कंप

CG News : सरगुजा (छत्तीसगढ़) – जिले में सट्टा रैकेट से जुड़ा एक वायरल वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस वीडियो में सटोरिया सत्यम केसरी ने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। सत्यम ने दावा किया है कि अंबिकापुर में तैनात आरक्षक प्रवीण सिंह महादेव सट्टा ऐप के संचालन में सीधे तौर पर शामिल है और सिर्फ एक महीने में 48 लाख रुपये का मुनाफा कमा चुका है।

डरा-धमकाकर चलवा रहा था सट्टा कारोबार?

वीडियो में सत्यम का कहना है कि जब उसने डर की वजह से सट्टा कारोबार से अलग होने की बात कही, तो प्रवीण सिंह ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। सत्यम के मुताबिक, प्रवीण ने दावा किया कि उसकी पहुंच IG, SP और दुबई तक है, और काम छोड़ा तो उसे “फंसा देगा या उठवा लेगा।”

पुलिस महकमे में हलचल, जांच शुरू

वीडियो वायरल होते ही SSP राजेश अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लिया और ASP अमोलक सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित कर दी है। बता दें, सट्टा रैकेट से जुड़े अमित मिश्रा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पहले से हैं कई गंभीर शिकायतें

आरोपी आरक्षक प्रवीण सिंह पर पहले से ही छह से अधिक गंभीर शिकायतें दर्ज हैं। वर्तमान में वह बलरामपुर जिले में पदस्थ है। पुलिस इस पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में कई और खुलासे हो सकते हैं।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home