CG News : रक्षाबंधन पर सीमा के सिपाहियों के लिए प्रदेश की बहनों का भावनात्मक उपहार

CG News : रक्षाबंधन पर सीमा के सिपाहियों के लिए प्रदेश की बहनों का भावनात्मक उपहार

CG News : रक्षाबंधन पर सीमा के सिपाहियों के लिए प्रदेश की बहनों का भावनात्मक उपहार

CG News : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक अनूठी और प्रेरक पहल की गई है. यहाँ ‘मेरा रक्षासूत्र देश के जवानों के नाम’ थीम पर आधारित एक कार्यक्रम के तहत, जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, महिला स्व-सहायता समूहों और किशोरी बालिकाओं ने सीमा पर तैनात वीर जवानों के लिए विशेष रक्षासूत्र (राखियाँ) तैयार किए हैं.

कलेक्टर को सौंपे गए रक्षासूत्र

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इन भावनात्मक रक्षासूत्रों को सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचाने के लिए कलेक्टर दीपक सोनी को सौंपा. कलेक्टर सोनी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सिर्फ़ रक्षाबंधन को एक नया रूप नहीं दे रहा, बल्कि देश के प्रति हमारी नागरिक ज़िम्मेदारी और भावनात्मक एकजुटता को भी दर्शाता है.

छत्तीसगढ़ बीजेपी में बगावत के सुर! रवि भगत ने खोली विकास की पोल

जवानों को मिलेगी बहन की राखी का प्यार

इस पहल में शामिल महिलाओं ने बताया कि हमारे देश के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना सीमाओं पर देश की रक्षा कर रहे हैं. देश सेवा में लगे कई जवान ऐसे हैं जो रक्षाबंधन पर अपने घर नहीं जा पाते.इन जवानों तक ये रक्षासूत्र पहुँचने से उन्हें अपनी बहन की कमी महसूस नहीं होगी और उन्हें राखी का प्यार भी मिलेगा.

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार, परियोजना अधिकारी सरस्वती चंद्रवंशी, समन्वयक प्रीति नवरत्न, पर्यवेक्षक और अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही. यह पहल सैनिकों के प्रति सम्मान और देश प्रेम की भावना को और प्रगाढ़ करती है.

यह भी पढ़े : CG News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ कड़ा प्रहार, बीजापुर में बड़ी कार्रवाई

Related Post