CG News : कांकेर: भानुप्रतापपुर थाने से लैपटॉप चोरी, पुलिस महकमे में हड़कंप

CG News : कांकेर: भानुप्रतापपुर थाने से लैपटॉप चोरी, पुलिस महकमे में हड़कंप

CG News : कांकेर: भानुप्रतापपुर थाने से लैपटॉप चोरी, पुलिस महकमे में हड़कंप

CG News : कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना भवन से एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात चोर थाने से एक लैपटॉप चोरी कर फरार हो गया। इस लैपटॉप में वर्ष 2022 से लेकर 2025 तक के अपराधों से जुड़ी विवेचना की महत्वपूर्ण फाइलें और गोपनीय जानकारी मौजूद थी। मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

चोरी कैसे हुई?

इस संबंध में प्रधान आरक्षक नरोत्तम लाटिया ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर बताया कि 3 जुलाई की रात लगभग 9:30 बजे उन्होंने लैपटॉप को थाना कार्यालय के टेबल की दराज में सुरक्षित रखा था। लेकिन जब वे अगली सुबह 4 जुलाई को 8:45 बजे ड्यूटी पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि लैपटॉप गायब है। इस चोरी का खुलासा तब हुआ जब प्रधान आरक्षक द्वारा किया गया शिकायत पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

क्या था लैपटॉप में?

लैपटॉप में न केवल आपराधिक मामलों की फाइलें थीं, बल्कि कुछ निजी दस्तावेज और विभागीय जानकारी भी संग्रहीत थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन सवाल यह उठता है कि एक सुरक्षित थाना परिसर में इस तरह की चोरी कैसे संभव हुई। इस घटना ने पुलिस विभाग की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home