CG News : पीठ पर बिठाकर नदी पार कराई जिंदगी: जशपुर की मितानिन की मिसाल

CG News : पीठ पर बिठाकर नदी पार कराई जिंदगी: जशपुर की मितानिन की मिसाल

CG News : पीठ पर बिठाकर नदी पार कराई जिंदगी: जशपुर की मितानिन की मिसाल

CG News : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में इंसानियत और सेवा भावना की मिसाल पेश करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक मितानिन ने प्रसूता महिला को अपनी पीठ पर लादकर नदी पार कराई और फिर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। यह दिल छू लेने वाली घटना मनोरा विकासखंड के सतालूटोली गांव की है।

मां और बच्चा दोनों स्वस्थ

2 जुलाई को संगीता बाई ने गांव में एक बच्चे को जन्म दिया था। अगली सुबह उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाना जरूरी था, लेकिन लगातार बारिश के कारण रास्ते की पुलिया बह गई थी। एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी, क्योंकि रास्ता पूरी तरह कच्चा और जलमग्न था।
ऐसे में मितानिन बिफनी बाई ने मानवता की अनूठी मिसाल कायम की। ग्राम पंचायत सोनक्यारी की रहने वाली बिफनी बाई ने न सिर्फ संगीता बाई का घर पर ही सुरक्षित प्रसव कराया, बल्कि अगली सुबह उन्हें अस्पताल पहुंचाने की भी जिम्मेदारी उठाई।

जशपुर में मितानिन बनीं देवदूत

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बिफनी बाई ने संगीता को अपनी पीठ पर बिठाया, एक अन्य महिला ने नवजात को हाथ में पकड़ा और तीसरी महिला साथ में चली। तीनों ने नदी पार की और फिर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सोनक्यारी स्वास्थ्य केंद्र तक पैदल सफर किया।
इस साहसिक और संवेदनशील कार्य के बाद जशपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा ने जानकारी दी कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने मितानिन बिफनी बाई की निःस्वार्थ सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा, “यह घटना बताती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिनें केवल स्वास्थ्य कर्मी नहीं, जीवनदायिनी बन चुकी हैं।”

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home