CG News : रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी पर साइबर अटैक, हैकर ने किया अश्लील पोस्ट

CG News : रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी पर साइबर अटैक, हैकर ने किया अश्लील पोस्ट

CG News : रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी पर साइबर अटैक, हैकर ने किया अश्लील पोस्ट

CG News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर अपराधियों ने हैरान करने वाली हरकत को अंजाम दिया है। रायपुर पुलिस की आधिकारिक इंस्टाग्राम आईडी को हैक कर उस पर अश्लील कंटेंट पोस्ट किया गया। इस घटना ने न सिर्फ आम लोगों को बल्कि खुद सुरक्षा एजेंसियों को भी चौका दिया।

रायपुर पुलिस का इंस्टाग्राम पेज हैक

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 5 बजे किसी अज्ञात हैकर ने “raipur police cg” नाम की इंस्टाग्राम आईडी को हैक कर लिया। इसके बाद हैकर ने एक अश्लील वीडियो पोस्ट किया, जिसमें इलॉन मस्क और एक महिला को दिखाया गया। वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इंस्टाग्राम पर मौजूद 80 हजार से अधिक फॉलोअर्स वाले इस अकाउंट पर हलचल मच गई।

रायपुर पुलिस को जैसे ही इस साइबर हमले की जानकारी मिली, साइबर सेल की टीम तुरंत एक्टिव हुई और कुछ ही देर में आईडी को रिकवर कर लिया गया। हालांकि तब तक हैकर का डाला हुआ कंटेंट तेजी से फैल चुका था। पुलिस ने अश्लील पोस्ट को हटाने के साथ ही आईडी की सुरक्षा बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया में आए मजेदार कमेंट

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। किसी ने कमेंट किया, “सक्सेसफुली आईडी हैक,” तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “जो साइबर क्राइम पकड़ते हैं, उनकी ही आईडी हैक हो गई।” कई यूजर्स ने इसे लेकर व्यंग्यात्मक टिप्पणियाँ और इमोजी रिएक्शंस भी दिए।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में साइबर क्रिमिनल्स लगातार हाई-प्रोफाइल टारगेट्स को निशाना बना रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा नेताओं, और कलेक्टरों तक के सोशल मीडिया हैंडल हैक किए जा चुके हैं। कुछ मामलों में तो फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बनाकर लोगों को मैसेज भेजे गए, जबकि कुछ अफसरों के नाम पर निर्देशात्मक मैसेज और लिंक भी साझा किए गए।

लोगों से अलर्ट रहने की अपील

करीब 11 महीने पहले सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर के नाम पर भी फेक व्हाट्सऐप अकाउंट बनाया गया था, जिसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर अलर्ट जारी किया था। वहीं मुंगेली के भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक का व्हाट्सऐप भी हैक किया गया था, जिसके बाद उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध लिंक को न खोलने की अपील की थी।
रायपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इस बात की तहकीकात की जा रही है कि आखिर हैकर ने इंस्टाग्राम आईडी को कैसे हैक किया। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि साइबर सुरक्षा आज हर स्तर पर जरूरी हो गई है, चाहे वह आम नागरिक हों या सुरक्षा एजेंसियाँ।

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.