CG News : बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अधिकारियों की रिटायरमेंट के बाद जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण

CG News : बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अधिकारियों की रिटायरमेंट के बाद जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण

CG News : बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अधिकारियों की रिटायरमेंट के बाद जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण

CG News : नगर निगम बिलासपुर में सोमवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। भवन शाखा के प्रभारी सुरेश शर्मा और बिजली विभाग के प्रभारी सुब्रत कर की सेवानिवृत्ति के बाद कमिश्नर अमित कुमार ने कई इंजीनियरों और अधिकारियों के प्रभार में बदलाव करते हुए नई नियुक्तियां की हैं।

सुरेश शर्मा की सेवा वृद्धि पर विवाद, रिटायरमेंट तय

भवन अधिकारी सुरेश शर्मा को सेवावृद्धि देने को लेकर निगम में विवाद गहरा गया था। सभापति विनोद सोनी ने आरोप लगाया था कि उनका कार्यकाल पैसे लेकर बढ़ाया गया है, और इस प्रस्ताव का कांग्रेस पार्षदों ने भी विरोध किया। इसके बावजूद एमआईसी ने प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा, लेकिन शासन ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया। परिणामस्वरूप, सुरेश शर्मा 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए।सुरेश शर्मा के साथ ही बिजली विभाग के प्रभारी सुब्रत कर भी 30 जून को रिटायर हो गए। इन दोनों प्रमुख अधिकारियों के जाने के बाद निगम प्रशासन ने जिम्मेदारियों के पुनः बंटवारे का आदेश जारी किया।

अनुपम तिवारी को सौंपी गई भवन शाखा की जिम्मेदारी

स्वच्छता नोडल अफसर और कार्यपालन अभियंता अनुपम तिवारी को अब भवन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, नीलेश पटेल को बिजली विभाग का नया प्रभारी बनाया गया है। उद्यान शाखा के प्रभारी ललित त्रिवेदी का स्थानांतरण कर उनकी जगह सब इंजीनियर श्रीकांत नायर को नियुक्त किया गया है।भवन शाखा में अब सब इंजीनियर राघवेंद्र सिंह राजपूत, आशीष पांडेय और अनिल वासू को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। यह बदलाव विभाग की कार्यक्षमता और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए हैं।

जोन कमिश्नरों और स्वास्थ्य विभाग में भी बदलाव

जोन-2 तिफरा के कमिश्नर प्रवेश कश्यप को स्वास्थ्य विभाग का नोडल अफसर नियुक्त किया गया है, जबकि जोन-8 कोनी के कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय को जोन-2 भेजा गया है। बाजार विभाग की प्रभारी विभा सिंह को जोन-8 का नया जोन कमिश्नर बनाया गया है।

जल विभाग में सचिन गुप्ता को मिली जिम्मेदारी

जल विभाग की जिम्मेदारी अब अनुपम तिवारी से हटाकर कार्यपालन अभियंता सचिन गुप्ता को सौंपी गई है। साथ ही, इस विभाग में अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा और सब इंजीनियर भूषण पैकरा व गोपाल अग्रवाल को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां मिली हैं। निगम आयुक्त अमित कुमार ने बेहतर प्रशासनिक संचालन के लिए कई अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व सौंपे हैं। इनमें अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, चीफ इंजीनियर राजकुमार मिश्रा, एसई संजय शर्मा, ईई एसपी साहू, सब इंजीनियर श्रीकांत नायर, मनीष यादव और विकास पात्रे शामिल हैं। ये अधिकारी अब अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ नए विभागीय कार्यों का भी निर्वहन करेंगे।

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home