CG News : ऑनलाइन प्रशिक्षण में अनुपस्थित अधीक्षकों पर गिरी गाज

CG News : ऑनलाइन प्रशिक्षण में अनुपस्थित अधीक्षकों पर गिरी गाज

CG News : ऑनलाइन प्रशिक्षण में अनुपस्थित अधीक्षकों पर गिरी गाज

CG News : शैक्षणिक सत्र 2025-26 की तैयारियों के लिए सुकमा जिले में हाल ही में दो दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले छात्रावास अधीक्षकों पर प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारियों का एक दिन का वेतन अवैतनिक किया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

वेतन कटौती का आदेश

सुकमा जिले में प्रशासन उन छात्रावास अधीक्षकों के खिलाफ सख्त हो गया है जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 की तैयारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बिना सूचना के प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे अधिकारियों का एक दिन का वेतन अवैतनिक किया जाएगा।

प्रशिक्षण में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे अधिकारियों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। हालांकि दिए गए जवाब असंतोषजनक पाए गए, जिसके बाद वेतन कटौती की कार्रवाई तय मानी गई। कार्रवाई की सूची में सघुन राम मण्डावी पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास गोलापल्ली,अरविन्द बघेल प्री मैट्रिक बालक छात्रावास दोरनापाल, सदाराम मण्डावी पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास दोरनापाल, दुर्गात्री यादव प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास जगरगुण्डा, माड़वी मासा बालक आश्रम किस्टाराम,फागमती खोटे कन्या आश्रम मिलमपल्ली अधिकारी शामिल है.

कलेक्टर का निर्देश

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने आदिवासी विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन अधिकारियों का एक दिन का वेतन अवैतनिक किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण में अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा। भविष्य में यदि ऐसी लापरवाही फिर से होती है तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह कदम जिला प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि छात्रावासों का संचालन जिम्मेदारीपूर्वक हो और शैक्षणिक सत्र की तैयारियों में कोई बाधा न आए।

 यह भी पढ़े : CG News : उसलापुर रेलवे स्टेशन पर पानी की बोतल में ओवरचार्जिंग, वेंडिंग स्टॉल सील

Related Post