CG News : उसलापुर रेलवे स्टेशन पर पानी की बोतल में ओवरचार्जिंग, वेंडिंग स्टॉल सील

CG News : उसलापुर रेलवे स्टेशन पर पानी की बोतल में ओवरचार्जिंग, वेंडिंग स्टॉल सील

CG News : उसलापुर रेलवे स्टेशन पर पानी की बोतल में ओवरचार्जिंग, वेंडिंग स्टॉल सील

CG News : उसलापुर रेलवे स्टेशन पर पानी की बोतल को महेंगे रेट में बेचने की शिकायत पर रेलवे प्रशासन ने जांच की। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित वेंडिंग स्टॉल को सील कर दिया गया। ओवरचार्जिंग को लेकर रेलवे ने सख्त कार्रवाई की है और वेंडरों को चेतावनी जारी की है।

रेलवे ने की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर के उसलापुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से अधिक कीमत वसूलने वाले वेंडिंग स्टॉल पर रेलवे प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शिकायत मिलने पर जांच में पाया गया कि 15 रुपए की पानी की बोतल को 20 रुपए में बेचा जा रहा था, जिसके बाद संबंधित वेंडिंग स्टॉल को सील कर दिया गया।

रेलवे प्रशासन को कुछ यात्रियों ने शिकायत दी थी कि स्टेशन पर बोतलबंद पानी एमआरपी से ज्यादा दाम पर बेचा जा रहा है। जांच में पता चला कि वास्तव में 15 रुपए की बोतल को 20 रुपए में बेचा जा रहा है, जो उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है।

उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन

रेलवे की जांच टीम ने मौके पर निरीक्षण किया और ओवरचार्जिंग की पुष्टि होने के बाद वेंडिंग स्टॉल के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में इस तरह की शिकायतों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ओवरचार्जिंग बर्दाश्त नहीं : रेलवे का संदेश

रेलवे प्रशासन ने सभी वेंडरों को चेतावनी दी है कि निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों से भी अपील की गई है कि किसी भी तरह की ओवरचार्जिंग की स्थिति में तुरंत शिकायत करें।

यह भी पढ़े : CG News : बिलासपुर नगर निगम बना विद्युत विभाग का सबसे बड़ा बकायादार

Related Post