CG news :  बिजली विभाग के कर्मचारी से मारपीट, वीडियो वायरल — ठेकेदार समेत तीन पर SC/ST एक्ट के तहत FIR

CG news :  बिजली विभाग के कर्मचारी से मारपीट, वीडियो वायरल — ठेकेदार समेत तीन पर SC/ST एक्ट के तहत FIR

CG news :  बिजली विभाग के कर्मचारी से मारपीट, वीडियो वायरल — ठेकेदार समेत तीन पर SC/ST एक्ट के तहत FIR

CG news : खैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिले के साल्हेवारा में बिजली विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसने विभागीय कर्मचारियों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। यह घटना 19 जून की शाम करीब 6:30 बजे की है।

पीड़ित कर्मचारी हरीश राजपूत, जो छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में परिचायक के पद पर कार्यरत हैं, कंट्रोल रूम के सामने बैठे थे। इसी दौरान विभाग में ठेके पर काम करने वाले कर्मवीर सिंह बघेल, पुष्पराज सिंह और ड्राइवर राहुल मानिकपुरी वहां पहुंचे और गाड़ी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाकर हरीश से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

हरीश को थप्पड़ मारने के बाद लात-घूंसे भी मारे गए, और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

FIR दर्ज, SC/ST एक्ट भी शामिल

पीड़ित ने साल्हेवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294 (गाली-गलौज), 506 (धमकी), 323 (मारपीट), 34 (साझा अपराध) और SC/ST एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विभागीय कर्मचारियों में रोष

इस घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। कर्मचारी संगठनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही विभाग से कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील भी की गई है।

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home