CG News : छत्तीसगढ़ में शिक्षा क्रांति,अब कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं

CG News : छत्तीसगढ़ में शिक्षा क्रांति,अब कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं

CG News : छत्तीसगढ़ में शिक्षा क्रांति,अब कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं

CG News : छत्तीसगढ़ ने शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाते हुए भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखी है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों के परिणामस्वरूप, प्रदेश में अब प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक कोई भी शासकीय स्कूल शिक्षक विहीन नहीं रहा है.

छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में अब कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं है. युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत शिक्षकों की तर्कसंगत पदस्थापना की गई, जिससे 80% एकल शिक्षक स्कूलों में सुधार हुआ. पहले 453 स्कूल बिना शिक्षक थे, अब सभी में न्यूनतम आवश्यक शिक्षक हैं. सरकार अब 1207 एकल शिक्षक स्कूलों पर ध्यान केंद्रित कर रही है और पदोन्नति व नई नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी है.

राज्य सरकार द्वारा लागू युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के जरिए शैक्षणिक संसाधनों का न्यायपूर्ण उपयोग किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की तर्कसंगत पदस्थापना के साथ-साथ शिक्षा के अधिकार अधिनियम और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शैक्षिक व्यवस्था को मजबूत बनाना रहा.

शिक्षक विहीन स्कूलों की संख्या शून्य पर

युक्तियुक्तकरण लागू होने से पहले छत्तीसगढ़ में 453 स्कूल शिक्षक विहीन थे और 5936 स्कूलों में मात्र एक ही शिक्षक कार्यरत था. यह स्थिति विशेषकर सुदूर और संवेदनशील जिलों जैसे सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर में ज्यादा गंभीर थी.

अब कोई बच्चा शिक्षक के बिना नहीं पढ़ेगा : सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर कहा कि हमने यह ठान लिया था कि छत्तीसगढ़ में अब कोई बच्चा शिक्षक के बिना नहीं पढ़ेगा. यह केवल स्थानांतरण नहीं है, यह शिक्षा में न्याय की पुनर्स्थापना है. युक्तियुक्तकरण के माध्यम से हम एक मजबूत और समान शिक्षा प्रणाली की नींव रख रहे हैं.

Related Post

Latest News
CG News: हाईकोर्ट के आदेश पर रायपुर नगर निगम का बड़ा फैसला, अब तय स्थानों पर ही खिलाया जाएगा स्ट्रीट डॉग्स को खाना CG News: बिजली के लिए ग्रामीणों ने खून से लिखा पत्र, गरियाबंद के 48 गांवों की PM मोदी से भावुक अपील CG News: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए इजराइल में 3500 नौकरियां, ₹2 लाख तक वेतन के साथ रहने-खाने की सुविधा CG News: नीति आयोग की बैठक में गूंजेगा बस्तर मॉडल, नक्सलमुक्त विकास की पूरी योजना PM मोदी के सामने रखेगा छत्तीसगढ़ CG News: IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त, वन विभाग में भी 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी CG News: प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM साय का आभार पत्र, कहा- छत्तीसगढ़ को मिली विकास की नई दिशा
panel21.com - panel21 Resources and Information.