CG News : धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: “भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा, बस्तर में धर्मांतरण सबसे बड़ा खतरा

CG News : धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: "भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा, बस्तर में धर्मांतरण सबसे बड़ा खतरा

CG News : धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: “भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा, बस्तर में धर्मांतरण सबसे बड़ा खतरा

CG News : बिलासपुर (छत्तीसगढ़): बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा खतरा बस्तर क्षेत्र में है, इसलिए आने वाले समय में वे जशपुर में एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च के सामने कथा का आयोजन करेंगे।

उन्होंने बिलासपुर में आयोजित एक दिव्य दरबार के दौरान कहा, “भारत हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा। हमने इसका प्लान बना लिया है। संतों का कमंडल और बागेश्वर धाम का मंडल अब हिंदू राष्ट्र की चेतना का प्रतीक बन चुका है।”

प्रभु श्रीराम की भूमि पर प्रसन्नता

धीरेंद्र शास्त्री ने छत्तीसगढ़ को “प्रभु श्रीराम का ननिहाल” बताते हुए कहा कि यह भूमि अद्भुत है। वे यहां आकर प्रसन्न हुए हैं और भविष्य में छत्तीसगढ़ में पदयात्रा भी करेंगे। हालांकि, पहली पदयात्रा 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक आयोजित की जाएगी।

नक्सलियों से की अपील, सरकार को साधुवाद

शास्त्री ने बस्तर में माओवादियों और नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय गृह मंत्री को इसके लिए साधुवाद देते हुए कहा, “नक्सलियों से आग्रह है कि वे भारत को भारत रहने दें और देश की परंपरा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।”

जशपुर में कथा की घोषणा

धीरेंद्र शास्त्री ने घोषणा की कि वे आने वाले दिनों में जशपुर में कथा करेंगे, जहां धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर वे समाज में जागरूकता फैलाना चाहते हैं। यह कथा एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च के सामने की जाएगी, ताकि यह संदेश स्पष्ट हो कि “भारत की सनातन परंपरा को कोई दबा नहीं सकता।”

Related Post

Latest News
CG News: हाईकोर्ट के आदेश पर रायपुर नगर निगम का बड़ा फैसला, अब तय स्थानों पर ही खिलाया जाएगा स्ट्रीट डॉग्स को खाना CG News: बिजली के लिए ग्रामीणों ने खून से लिखा पत्र, गरियाबंद के 48 गांवों की PM मोदी से भावुक अपील CG News: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए इजराइल में 3500 नौकरियां, ₹2 लाख तक वेतन के साथ रहने-खाने की सुविधा CG News: नीति आयोग की बैठक में गूंजेगा बस्तर मॉडल, नक्सलमुक्त विकास की पूरी योजना PM मोदी के सामने रखेगा छत्तीसगढ़ CG News: IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त, वन विभाग में भी 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी CG News: प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM साय का आभार पत्र, कहा- छत्तीसगढ़ को मिली विकास की नई दिशा
panel21.com - panel21 Resources and Information.