CG News : राजधानी सहित कई इलाकों में बारिश, तापमान में गिरावट दर्ज

CG News : राजधानी सहित कई इलाकों में बारिश, तापमान में गिरावट दर्ज

CG News : राजधानी सहित कई इलाकों में बारिश, तापमान में गिरावट दर्ज

CG News : छत्तीसगढ़ में शनिवार को सुबह से ही बारिश का दौर जारी रहा। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे और बदली के बीच हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम में आई इस तब्दीली से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।

1 जून को भी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने रविवार, 1 जून को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

तापमान की स्थिति

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। बिलासपुर में सबसे अधिक तापमान 36.4°C रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 23.8°C पेण्ड्रा रोड में दर्ज हुआ।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, उत्तर प्रदेश से लेकर विदर्भ तक एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) सक्रिय है। इसके प्रभाव से आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर अंधड़ और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।

राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज मौसम सुहाना रहने वाला है। आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और एक-दो बार गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन दो दिनों के भीतर तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। ऐसे में नागरिकों को बारिश और बिजली गिरने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Post

Latest News
CG News: छत्तीसगढ़ में आरएसएस के संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी, दो संभागों में बंट सकता है प्रदेश CG News: रायपुर-विशाखापट्ट्नम भारतमाला सड़क पर उद्घाटन से पहले दरार आने की जांच तेज, एनएचएआई ने 15 तरह के परीक्षणों के लिए जुटाए सैंपल CG News: बस्तर की ट्रेनें 28 अक्टूबर तक रद्द, केके रेललाइन पर भू-स्खलन के बाद मरम्मत कार्य में देरी से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें CG News: रायगढ़ में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने बांटे पर्चे, मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाकर की इस्तीफे की मांग CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर के भूपेंद्र नाग बने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home