CG News : रायपुर में लाखों की लूट की संगठित वारदात, पांच आरोपियों गिरफ्तार
CG News : रायपुर में एक सुनियोजित योजना के तहत लाखों रुपए की लूट की घटना सामने आई। बदमाशों ने राजस्थान से बुलाए गए साथी बदमाशों की मदद से एक दुकानदार को निशाना बनाया। क्राइम ब्रांच और आजाद चौक पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।
पत्थर मारकर लूट
महावीर शर्मा, जो इलेक्ट्रॉनिक सामान की होलसेल मार्केटिंग करते हैं, 30 अप्रैल को शाम लगभग साढ़े 7 बजे अपने घर लौट रहे थे। समता कॉलोनी के केदार अस्पताल के पास स्कूटी रोक कर तीन बदमाशों ने उन पर हमला किया और बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने पत्थर से सिर पर हमला कर दिया। महावीर को हल्की चोटें आईं, लेकिन बदमाशों ने करीब 15 लाख रुपए कैश लूटकर फरार हो गए।
पुलिस की सख्ती से पकड़े गए
पुलिस ने वारदात के बाद की गई पूछताछ में बदमाशों की भाषा और स्टाइल से पता लगाया कि वे राजस्थान से हैं। जांच के बाद पुलिस टीम ने श्रीडूंगरगढ़, राजस्थान में छापेमारी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने पूरी साजिश का खुलासा किया।
मास्टरमाइंड रायपुर का व्यापारी
पुलिस के अनुसार, पूरे मामले का मास्टरमाइंड रायपुर के गुरुनानक चौक का व्यापारी भवानी शंकर सारस्वत है। उसने दो अन्य व्यापारियों के साथ मिलकर योजना बनाई। तीनों ने राजस्थान के योगेश से संपर्क किया, जिसने बदमाशों को रायपुर भेजा। बदमाशों को लूट का हिस्सा देने का वादा किया गया था।
लूटपाट के बाद बदमाशों का फरार होना
आरोपियों ने कैश के साथ एक एक्टिवा गाड़ी भी लूट ली, जिसे कुछ दूरी पर छोड़कर भाटापारा होते हुए राजस्थान की ओर भाग गए। पुलिस अब फरार आरोपियों योगेश और रामलाल की तलाश कर रही है।
पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 लाख रुपए कैश, एक दोपहिया वाहन, छह मोबाइल और कुल मिलाकर 17 लाख रुपये का माल जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
- भवानी शंकर सारस्वत (मास्टरमाइंड) – रायपुर/श्रीडूंगरगढ़
- भवानी शंकर सारस्वत उर्फ लालजी – अंबिकापुर
- रवि शर्मा – अंबिकापुर
- गुनानंद प्रजापति – श्रीडूंगरगढ़, राजस्थान
- राकेश भार्गव उर्फ कालू – श्रीडूंगरगढ़, राजस्थान