CG News : कर्रेगुट्टा ऑपरेशन में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: 31 नक्सली ढेर, PM मोदी बोले- सही दिशा में बढ़ रहा अभियान

CG News : कर्रेगुट्टा ऑपरेशन में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: 31 नक्सली ढेर, PM मोदी बोले- सही दिशा में बढ़ रहा अभियान

CG News : कर्रेगुट्टा ऑपरेशन में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: 31 नक्सली ढेर, PM मोदी बोले- सही दिशा में बढ़ रहा अभियान

CG News : छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ों पर 21 दिनों तक चले भीषण ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें 16 महिलाएं और 15 पुरुष शामिल हैं। सुरक्षाबलों की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

पहाड़ की गुफाओं में किलेबंद

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने बीजापुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नक्सलियों ने कर्रेगुट्टा की करीब 250 गुफाओं को ठिकानों में तब्दील कर दिया था। यहां बड़े कैडर के इलाज के लिए अस्पताल, और हाईटेक हथियार निर्माण की चार फैक्ट्रियां भी चलाई जा रही थीं। सुरक्षाबलों ने इन सभी अड्डों को ध्वस्त कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सराहना

ऑपरेशन की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बयान जारी करते हुए कहा,“यह सफलता दर्शाती है कि नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में हमारा अभियान सही दिशा में बढ़ रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को शांति और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

450 IED को डिफ्यूज कर जवान पहुंचे चोटी तक

DGP गौतम ने बताया कि कर्रेगुट्टा की ओर बढ़ने वाले रास्ते में नक्सलियों ने 450 से अधिक IED बिछा रखे थे। सुरक्षाबलों ने हर विस्फोटक को सावधानीपूर्वक डिफ्यूज किया और पहाड़ी की चोटी तक पहुंचे।फोर्स ने वहाँ बेस कैंप और हेलीपैड भी स्थापित किया, जिससे सूचना व सहायता तुरंत उपलब्ध हो सके।

लाल आतंक का गढ़ बना तिरंगे का गवाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा,“जिस पहाड़ पर कभी लाल आतंक का राज था, वहां आज शान से तिरंगा लहरा रहा है।” उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत 31 मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त होगा।

ऑपरेशन से पहले नक्सली प्रवक्ता अभय ने पर्चा जारी कर 26 नक्सलियों की मौत की पुष्टि की थी। पर्चे में सरकार से सवाल किया गया था कि क्या वह शांति वार्ता को लेकर गंभीर है या नहीं।

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस ऑपरेशन को लेकर कहा कि, “जब इतनी बड़ी कार्रवाई हुई, तब केंद्रीय गृह मंत्री को इसकी जानकारी नहीं थी? राज्य के गृह मंत्री ने खुद मुख्यमंत्री के बयान का खंडन कर दिया। ऐसे गृह मंत्री को मुख्यमंत्री को तत्काल हटाना चाहिए।”

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home