CG News : रायपुर में सालगिरह की रात पुलिस की बर्बरता: युवक का हाथ तोड़ा, मामा और दोस्तों को भी पीटा

CG News : रायपुर में सालगिरह की रात पुलिस की बर्बरता: युवक का हाथ तोड़ा, मामा और दोस्तों को भी पीटा

CG News : रायपुर में सालगिरह की रात पुलिस की बर्बरता: युवक का हाथ तोड़ा, मामा और दोस्तों को भी पीटा

CG News : रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में पुलिस की बर्बरता का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित लक्ष्मण कौशल ने बताया कि 30 अप्रैल की रात वह अपनी शादी की सालगिरह मना रहे थे, तभी रात करीब 11:30 बजे कुछ पुलिसकर्मी आए और बिना वजह उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

VIDEO आया सामने

घटना का CCTV ऑडियो-वीडियो फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी युवकों को लाठी से बेरहमी से पीटते और गालियां देते दिख रहे हैं। लक्ष्मण ने बताया कि जब उसने विरोध किया और अधिकारियों से शिकायत की बात कही, तो उसे जातिसूचक गालियां दी गईं और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई।

पुलिस की लाठियों से टूटा हाथ

पिटाई में लक्ष्मण का हाथ फ्रैक्चर हो गया है, वहीं उसके मामा और दो दोस्तों को हाथ, पसली और पैरों में चोटें आई हैं। पीड़ित ने SSP और IG से शिकायत की है और न्याय की मांग की है।
आरोप है कि पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे और अब पीड़ित परिवार पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। शिकायत में जिन पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए हैं वे हैं:
• देवशरण साहू (हवलदार)
• आनंद शर्मा (आरक्षक)
• निर्मल वर्मा (आरक्षक)

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home