CG News : छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में राष्ट्रीय सम्मान

CG News : छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में राष्ट्रीय सम्मान

CG News : छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में राष्ट्रीय सम्मान

CG News : छत्तीसगढ़ के किसानों और राज्य के कृषि क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की 12वीं राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में, छत्तीसगढ़ को देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित किया गया है। इसके साथ ही, राज्य के दो जिलों, मोहला-मानपुर-चौकी और सक्ति को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला चुना गया है।

दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन हुआ आयोजित

यह दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन 18-19 अप्रैल 2025 को तिरुवनंतपुरम, केरल में आयोजित किया गया। भारत सरकार के कैबिनेट सचिव द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से संयुक्त संचालक बी.के. मिश्रा और उपसंचालक उद्यानिकी नीरज शाह ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। मोहला-मानपुर-चौकी जिले की कलेक्टर तूलिका प्रजापति और सक्ति जिले के कलेक्टर टोपनो ने भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले का पुरस्कार प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों, कृषि मंत्री राम विचार नेताम के मार्गदर्शन और कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के किसानों के कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग की टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी और किसानों को समय पर लाभ पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी छत्तीसगढ़ कृषि के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में मिला यह राष्ट्रीय सम्मान राज्य के किसानों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह राज्य सरकार की किसान कल्याण नीतियों और कृषि विभाग के समर्पण का प्रमाण है। यह सम्मान निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र को और अधिक समृद्ध करने के लिए प्रेरित करेगा।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home