ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की सेहत पर सस्पेंस

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की सेहत को लेकर हाल के दिनों में कई अफवाहें और अटकलें सामने आई हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की 27 अक्टूबर की रिपोर्ट के बाद से यह चर्चा शुरू हुई कि खामेनेई ने अपने बेटे मोजतबा खामेनेई को उत्तराधिकारी के रूप में चुन लिया है। साथ ही, उनकी खराब सेहत और कोमा में होने की खबरें भी फैलीं।हालांकि, इन दावों के बीच ईरान की सरकारी मीडिया ने खामेनेई की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें लेबनान के राजदूत मोजतबा अमीनी के साथ दिखाया गया। इससे उनकी कोमा में होने की अफवाहों को खारिज करने की कोशिश की गई।

20 नवंबर को खामेनेई के X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से दो पोस्ट की गईं। इनमें से एक में उन्होंने जमीयत-अल-ज़हरा महिला सेमिनार के सदस्यों से मुलाकात का जिक्र किया, लेकिन तस्वीरें साझा नहीं की गईं। इससे पहले उनकी अंतिम पोस्ट 9 नवंबर को थी। उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों में इस अंतराल ने अटकलों को और बढ़ावा दिया।

खामेनेई की सेहत से जुड़ी अफवाहें नई नहीं हैं। 2006, 2009, 2014 और 2020 में भी ऐसी खबरें आई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2014 में उनकी प्रोस्टेट सर्जरी हुई थी, लेकिन उनकी निजी जिंदगी और सेहत की जानकारी हमेशा गुप्त रखी गई है।ईरान ने अब तक इन अटकलों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, जिससे स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Related Post

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home