क्रांति सेना के संस्थापक सदस्यों की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न।

भास्कर न्यूज़ उत्तर उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। क्रांति सेना के संस्थापक सदस्यों की आकस्मिक बैठक राजेश कश्यप के निवास स्थान पर संपन्न हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने एक मत से क्रांति सेना को भंग करने का निर्णय लिया। क्रांति सेना संस्थापक सदस्य निवर्तमान प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने कहा कि क्रांति सेना 5 साल के प्रयास के बाद भी आज तक क्रांति सेना का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है क्योंकि छत्तीसगढ़ में क्रांति सेना के नाम से नक्सलियों का एक संगठन कार्य कर रहा है, इसलिए क्रांति सेना के कुछ संस्थापक सदस्य संगठन पहले ही छोड़ चुके हैं और बाकी सदस्यों ने आज क्रांति सेना को भंग करने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रशासन को अवगत कराते हुए कहा कि क्रांति सेना के संस्थापक सदस्यों द्वारा क्रांति सेना का रजिस्ट्रेशन ना होने के कारण भंग करने का निर्णय लिया गया है। यदि कोई भी व्यक्ति भविष्य में क्रांति सेना के नाम से कोई कार्य करता है तो उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी बैठक में संस्थापक सदस्य निवृत्तमान प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ योगेंद्र शर्मा, निवर्तमान जिला महासचिव राजेश कश्यप, क्रांति सेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी के अलावा अनेक क्रांति सेना सदस्य उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों में हवाई टिकट के दामों में भारी उछाल, रायपुर से कई शहरों का किराया तीन गुना तक पहुंचा CG News: रामविचार नेताम के दौरे पर भाजपा में असंतोष, कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस पर 1 करोड़ देने की घोषणा CG News: जगदलपुर में बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान दो हादसे, CCTV फुटेज वायरल CG News: कोरबा में रील बनाने के लिए चलती कार पर स्टंट, तीन युवतियों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला आदेशों का मामला, 15 जिलों के DEO को 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड, EOW-ACB ने पेश किया है पूरक आरोप पत्र
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home