National News: केंद्रीय बजट 2026-27: 53 लाख करोड़ का विकास प्लान, शिक्षा-इन्फ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर बड़ा दांव
National News: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश किया, इस बजट का कुल आकार 53 लाख करोड़ रुपये से अधिक है, सरकार ने इस बार विकास को केंद्र में रखते हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया है, बजट में 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि बुनियादी ढांचे के विकास के लिए तय की गई है.

शिक्षा और युवाओं के लिए बड़ी पहल
शिक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार ने देश के हर जिले में लड़कियों के लिए हॉस्टल बनाने का ऐलान किया है, इसके साथ ही मुंबई में बनने वाले क्रिएटिव टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट के जरिए 15 हजार स्कूलों में AVGC लैब्स शुरू की जाएंगी, इससे 2030 तक करीब 20 लाख युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना जताई गई है.
पशु-चिकित्सा और केयर सेक्टर पर जोर
बजट में पशु-चिकित्सा क्षेत्र को सशक्त बनाने की भी योजना है, सरकार पेशेवरों की संख्या बढ़ाने, निजी निवेश को प्रोत्साहित करने और पूंजी सब्सिडी योजना लागू करने जा रही है, इसके तहत 1.5 लाख केयर सर्विस प्रोवाइडर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा.
पर्यटन, जैव विविधता और वैश्विक पहचान
पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के लिए आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में पुलिकट झील के आसपास बर्ड वॉचिंग ट्रेल विकसित किए जाएंगे, इसके अलावा भारत इस वर्ष पहले ग्लोबल बिग कैट शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसमें 95 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.
दिल्ली सीएम ने बजट को बताया निर्णायक
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि, पूंजीगत व्यय बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करना बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, उन्होंने दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर को प्रगति और विश्वास का प्रतीक बताते हुए कहा कि, इससे कनेक्टिविटी, पर्यटन और रोजगार को नई गति मिलेगी.