MP News: किसानों के लिए नई सौगात, फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी
MP News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए इस बार एक बड़ी खुशखबरी आई है, क्योंकि मोदी सरकार ने चना और मसूर की फसलों का समर्थन मूल्य यानी एमएसपी बढ़ा दिया है, इस फैसले से प्रदेश के किसानों को बंपर फायदा होने वाला है,केंद्र सरकार ने 2026-27 की रबी फसलों के लिए नया समर्थन मूल्य तय कर दिया है, और इसमें चना और मसूर — दोनों के दाम बढ़ाए गए हैं.
मध्य प्रदेश सरकार ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए केंद्र का धन्यवाद किया है.
रबी फसल के मूल्यों में बढोतरी
दरअसल एमपी में चना और मसूर का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है, इसलिए यह फैसला राज्य के लाखों किसानों के लिए राहत और लाभ दोनों लेकर आया है,अब बात करते हैं चने की फसल की —इस बार 1 क्विंटल चने का समर्थन मूल्य 5875 रुपए तय किया गया है, जबकि पिछले साल यह 5660 रुपए था,यानि किसानों को प्रति क्विंटल 225 रुपए का सीधा फायदा मिलेगा,अगर राज्य सरकार आगे चलकर इस पर बोनस जोड़ती है, तो यह फायदा डबल हो सकता है,वहीं मसूर की बात करें तो मोदी सरकार ने इसका समर्थन मूल्य भी बढ़ा दिया है,अब 1 क्विंटल मसूर का समर्थन मूल्य 7000 रुपए तय किया गया है, जो पिछले साल 6700 रुपए था — यानी 300 रुपए की बढ़ोत्तरी,इसका मतलब यह है कि अगर कोई किसान अपनी 1 क्विंटल मसूर बेचता है, तो उसे 300 रुपए का अतिरिक्त फायदा मिलेगा.
मोदी सरकार ने यह नया एमएसपी रबी सीजन 2026-27 के लिए तय किया है,अगर आने वाले समय में राज्य सरकारें इसमें अपनी तरफ से बोनस जोड़ती हैं, तो किसानों की कमाई दो गुनी हो जाएगी,मध्य प्रदेश में चना और मसूर दोनों की बेहतर बुवाई और उत्पादन की उम्मीद है, ऐसे में यह फैसला किसानों के लिए कमाई बढ़ाने वाला कदम साबित होगा,सरकार की ओर से पहले ही समर्थन मूल्य बढ़ाना किसानों के आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा,खास बात यह है कि अगर राज्य सरकार आगे चलकर बोनस या अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि की घोषणा करती है,तो किसानों को इस फैसले से दोगुना आर्थिक लाभ हो सकता है,यानि साफ है — इस बार मध्य प्रदेश के खेतों में मेहनत का दाम और ज्यादा मिलेगा,चना और मसूर की बढ़ी एमएसपी ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान और उम्मीद दोनों लौटा दी है.