CG News : रील बनाने के चक्कर में युवक ने बाइक चढ़ा दी तांदुला जलाशय की 50 फीट ऊंचाई तक, वीडियो वायरल – प्रशासन अलर्ट
CG News : बालोद जिले में एक युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में 50 फीट ऊंचे तांदुला जलाशय पर बाइक चढ़ा दी। वह सीढ़ियों के किनारे बने संकरे रास्ते से बाइक चलाकर स्टंट करता नजर आया। इस दौरान उसने खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
युवक की पहचान शिवा चुरेन्द्र के रूप में हुई
वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान शिवा चुरेन्द्र के रूप में हुई है। वह पहले भी इस तरह के खतरनाक स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुका है। शिवा ने कई धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर बाइक से स्टंट किए हैं।
चालान पहुंचा तो बनाया नया वीडियो
शिवा के खिलाफ पूर्व में भी ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई हो चुकी है। जब उसके घर एक चालान की कॉपी पहुंची, तो उसने व्यंग्यात्मक अंदाज में वीडियो बनाकर कहा, “लोगों के घर अखबार आता है, हमारे यहां चालान।”
प्रशासन सख्त, युवक की तलाश जारी
वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस तरह के लापरवाह कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसडीओपी देवांश सिंह ने कहा कि जो लोग ऐसे खतरनाक स्टंट कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “अपने शौक के लिए किसी और की जान को खतरे में डालना अपराध है।”