CG News: शादी की जिद में युवक 40 फीट टावर पर चढ़ा, 4 घंटे तक चला ड्रामा
CG News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक युवक ने पसंद की लड़की से शादी कराने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा कर दिया, युवक करीब 40 फीट ऊंचे टावर पर 4 घंटे तक बैठा रहा और नीचे कूदने की धमकी देता रहा.
समझाइश के बाद नीचे उतरा
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन और पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना, आखिरकार परिजनों द्वारा समझाने के बाद युवक खुद ही टावर से नीचे उतर आया.
युवती ने किया साफ इनकार
बताया जा रहा है कि, युवक का गांव की एक युवती से कथित प्रेम प्रसंग था, लेकिन युवती ने इस संबंध से इनकार कर दिया, उसने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और परेशान करने की शिकायत भी दर्ज कराई है.
गिरफ्तारी के बाद भेजा गया जेल
टावर से उतरते ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया, थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान टावर के पास लोगों की भीड़ जुट गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.