CG News: रायपुर समेत 32 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
CG News: छतीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है ,जिसमें तेज बारिश और आंधी -तूफ़ान का पूर्वानुमान जताया गया है |
32 जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने रायपुर समेत अन्य 32 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, साथ हीं अगले चार दिनों तक तेज बारिश के साथ आंधी – तूफ़ान और बिजली गिरने की भी आशंका जताई है,इसी के साथ पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से माध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिसमें सर्वाधिक औसतन बारिश छुईखदान में 30 मिमी दर्ज की गई |
मौसम विभाग के अनुसार ,मानसून की वापसी रेखा गुजरात तथा उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर भारत तक सक्रिय है,इसी के साथ अगले 24 घंटों में दक्षिण ओडिशा और छत्तीसगढ़ में एक लो प्रेशर एरिया बन सकता है, जिसके चलते ज्यादा बारिश होने की संभावना है |