CG News: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का SIR, डिप्टी CM ने किया फैसले का स्वागत
CG News: भारत निर्वाचन आयोग ने देशभर के 12 राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा की है, छत्तीसगढ़ में भी मतदाता सूची का SIR किया जाएगा, इसे लेकर 28 अक्टूबर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेस कांफ्रेंस करेंगें,SIR के इस फैसले का उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वागत करते हुए कहा कि, SIR प्रक्रिया से मतदाता सूची दुरुस्त होगी.
12 राज्यों में होगा SIR
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित की गई प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, 28 अक्टूबर से 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी, 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु , उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल है.
आज से शुरू होगा SIR
भारत निर्वाचन आयोग ने बताया कि, इन 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में आज से यानी 28 अक्टूबर से वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) शुरू किया जाएगा और 7 फरवरी 2026 को खत्म होगा, इस 103 दिन के प्रोसेस में वोटर लिस्ट का अपडेशन होगा और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे, इसके अलावा वोटर लिस्ट में आने वाली गलतियों को भी सुधारा जाएगा, SIR प्रक्रिया के तहत इन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की वोटर लिस्ट फ्रीज कर दी जाएगी.
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, इस बारे में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार द्वारा 28 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, शास्त्री चौक, पुराना मंत्रालय परिसर, रायपुर के सभाकक्ष में प्रेस कांफ्रेंस किया जाएगा.