CG News : बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार? साइबर ठगों से रहें सावधान!
CG News : बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और हम सभी को बेसब्री से परिणामों का इंतजार है। यह समय उत्साह और थोड़ी घबराहट का होता है। लेकिन, इसी बीच साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं और वे आपको ठगने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं।
कैसे कर रहे हैं ठगी?
साइबर अपराधी स्वयं को शिक्षा विभाग का अधिकारी बताकर कॉल करते हैं और लालच देते हैं कि
• वे आपके बच्चे के नंबर बढ़ा सकते हैं
• फेल विद्यार्थियों को पास करा सकते हैं
• कंप्यूटर सिस्टम में बदलाव करके रिजल्ट सुधार सकते हैं
इसके बदले वे आपसे फीस, चार्ज या प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर बैंक अकाउंट नंबर, UPI डिटेल्स या OTP मांगते हैं। जैसे ही आप जानकारी साझा करते हैं, आपके खाते से पैसे गायब हो जाते हैं।
सतर्कता है सबसे बड़ा हथियार
छत्तीसगढ़ साइबर पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। यदि आपको इस प्रकार का कोई कॉल, मैसेज या लिंक प्राप्त हो:कोई जवाब न दे,किसी लिंक पर क्लिक न करें,कोई भी बैंकिंग जानकारी साझा न करें,संदेह होने पर स्कूल या परीक्षा केंद्र से सीधे संपर्क करें
गलती हो गई? तुरंत करें ये काम:
अगर आपने अनजाने में कॉल उठा लिया हो या लिंक पर क्लिक कर दिया हो, तो घबराएं नहीं। तुरंत: साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें,नजदीकी पुलिस थाने में रिपोर्ट करें