CG News: कोरबा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा, धर्मांतरण और ‘घर वापसी’ पर दिया जोर
CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पांच दिवसीय हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे।
धर्मांतरण पर कड़ा बयान
कथा के दौरान उन्होंने धर्मांतरण को लेकर सख्त रुख अपनाया और कहा कि इस तरह की गतिविधियों को अब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग धर्म से भटके हैं, उन्हें वापस अपने मूल धर्म में लाने का प्रयास किया जाएगा।
घर वापसी का संकल्प
पंडित शास्त्री ने ‘घर वापसी’ का संकल्प दोहराते हुए कहा कि कोरबा, रायगढ़, जशपुर और बिलासपुर क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि वे अपने धर्म से जुड़े रहें और किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं।
‘छत्तीसगढ़ का भांचा’ बताया खुद को
भावुक अंदाज में उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया और कहा कि यह माता कौशल्या की पावन भूमि है, जहां उनका विशेष लगाव और जुड़ाव है, जानकारी के अनुसार, यह कथा 1 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान विशेष ‘दिव्य दरबार’ भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन दिया जाएगा।
आयोजन का उद्देश्य
बाबा का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल कथा सुनाना नहीं, बल्कि सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना और धर्मांतरण जैसी गतिविधियों को रोकना है। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखा जा रहा है।