CG News : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: 41 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, 11 जिलों के कलेक्टर बदले

CG News : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: 41 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, 11 जिलों के कलेक्टर बदले

CG News : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: 41 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, 11 जिलों के कलेक्टर बदले

CG News : छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है, जबकि 11 जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया गया है। इस फेरबदल में दंतेवाड़ा, गरियाबंद, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर और राजनांदगांव जैसे अहम जिले शामिल हैं।

जानिए किसे मिला किस जिले का जिम्मा

जारी की गई लिस्ट के अनुसार, कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। रायगढ़ जिले की कमान मयंक चतुर्वेदी को दी गई है, जबकि संजय कन्नौजे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। कोंडागांव जिले की जिम्मेदारी नूपुर राशि पन्ना को मिली है और मुंगेली जिले के कलेक्टर अब कुंदन कुमार होंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव रहे सर्वेश्वर भुरे को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है। पंचायत चुनावों में अहम भूमिका निभा चुके भुरे इससे पहले रायपुर और दुर्ग जैसे महत्वपूर्ण जिलों के कलेक्टर भी रह चुके हैं। उन्हें दोबारा कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपे जाने को सरकार के भरोसे का संकेत माना जा रहा है।

इसके अलावा, इंद्रजीत चंद्रवाल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का कलेक्टर बनाया गया है। बिलासपुर की जिम्मेदारी अब संजय अग्रवाल को दी गई है, जबकि दिव्या उमेश मिश्रा बालोद जिले की कलेक्टर होंगी। जांजगीर जिले का प्रशासन अब जन्मेजय महोबे के हाथों में होगा।

कलेक्टरों पर गिरी गाज

वहीं, जिन अधिकारियों को उनके पद से हटाया गया है, उनके खिलाफ लापरवाही और शिकायतों का हवाला दिया गया है। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को हटाकर उन्हें गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है। रायगढ़ के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को हटाकर खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक नियुक्त किया गया है।

सारंगढ़ कलेक्टर धर्मेश साहू को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है, जबकि गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का नियंत्रक बनाया गया है। जांजगीर से हटाए गए कलेक्टर आकाश छिकारा के खिलाफ स्थानीय नेताओं द्वारा ठेकेदारी को लेकर लंबे समय से शिकायतें की जा रही थीं। इसके बाद उन्हें आवास पर्यावरण विभाग का उप सचिव बना दिया गया है।
मुंगेली के कलेक्टर राहुल देव को भी हटा दिया गया है। सूत्रों की मानें तो जिले में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार इसकी एक बड़ी वजह रही। राहुल देव को कृषि विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

जनक प्रसाद पाठक को मिले अहम पद

इस प्रशासनिक फेरबदल में चर्चित अधिकारी जनक प्रसाद पाठक को वन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं, डॉ. प्रियंका शुक्ला को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी दी गई है। किरण कौशल को मार्कफेड और नान का प्रबंध संचालक बनाया गया है।
राज्य सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी लाने और जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Related Post

sonbahis girişsonbahissonbahis güncelgameofbetvdcasinomatbetgrandpashabetgrandpashabetエクスネスMeritbetmeritbet girişMeritbetVaycasinoBetasusBetkolikMeritbetmeritbetMeritbet girişMeritbetgiftcardmall/mygiftkomutantestkomutantest girişpanelpanel girişkomutankomutan girişcasibomcasibom girişcasibom güncel girişbetciobetcioromabetromabetromabetteosbetteosbetbetnisalobetbetrasonbahisrinabetcasinomilyonromabetromabet girişkulisbetkulisbet giriştrendbettrendbet girişibizabetibizabet girişextrabetextrabet girişgalabetgalabet girişpradabetpradabet girişsonbahissonbahis girişalobetalobet girişroketbetroketbetwinxbetwinxbetprensbetprensbetnetbahisnetbahisromabetromabetteosbetteosbetbetrabetrarinabetrinabetcasivalcasivalkingroyalkingroyalkingroyalkingroyalyakabetyakabetjojobetjojobet girişjojobetalobetalobet girişalobetromabetromabet girişromabetbetsmovebetsmove girişbetsmoveartemisbetartemisbetartemisbet girişlunabetlunabet girişlunabetceltabetceltabet girişceltabetteosbetteosbet girişteosbetroketbetroketbet girişroketbetbetkolikbetkolik girişbetkolikmeritbetmeritbet girişmeritbetkingbettingkingbetting girişkingbettingbetnanobetnanosonbahissonbahislunabetlunabetbetnanobetnanosonbahissonbahislunabetlunabetbahiscasino girişbahiscasinobahiscasinokulisbet girişkulisbetkulisbetultrabet girişultrabetultrabetgalabet girişgalabetgalabetnakitbahis girişnakitbahisnakitbahismavibet girişmavibetmavibetmatbet girişmatbetmatbetbetsmove girişbetsmovebetsmovepusulabet girişpusulabetpusulabet