CG News: छत्तीसगढ़ में अफीम की अवैध खेती का खुलासा, रायगढ़ के तमनार में डेढ़ एकड़ खेत में लहलहाती फसल पकड़ी गई
CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है, आमाघाट क्षेत्र में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम की फसल तैयार की जा रही थी, सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और फसल को जब्त कर लिया.

झारखंड का व्यक्ति हिरासत में
मामले में झारखंड निवासी मार्शल सांगा को हिरासत में लिया गया है, बताया जा रहा है कि, वह पिछले 10-12 वर्षों से तमनार में रहकर खेती कर रहा था, उसने स्थानीय किसान से खेत किराए पर लेकर तरबूज और ककड़ी की खेती के नाम पर अफीम उगाना शुरू किया, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि, जिस जमीन पर खेती हो रही थी, उसका असली मालिक कौन है और इस पूरे नेटवर्क में किन-किन लोगों की संलिप्तता है, साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस अवैध खेती को किसी का संरक्षण प्राप्त था.
15 दिन में चौथा मामला
प्रदेश में पिछले 15 दिनों में यह चौथा मामला है,
• 7 मार्च: दुर्ग में अफीम की खेती पकड़ी गई
• 10 मार्च: बलरामपुर (कुसमी)
• 12 मार्च: बलरामपुर (कोरंधा)
• 20 मार्च: अब रायगढ़ (तमनार)
लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है.
राजनीति भी गरमाई
इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है, उन्होंने आरोप लगाया कि, प्रदेश में अफीम की खेती को संरक्षण मिल रहा है और इस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है, विशेषज्ञों का मानना है कि, इस तरह की अवैध खेती न सिर्फ कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि युवाओं को नशे की ओर धकेलने का भी बड़ा कारण बन सकती है.