CG News: जशपुर को 40 करोड़ की सौगात, 13 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र में विकास को नया विस्तार स्वरूप देते हुए 40 करोड़ 89 लाख 26 हजार रुपए की लागत के 13 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया, इनमें 4 करोड़ 16 लाख 41 हजार रुपए की लागत के 4 विकास कार्यों का लोकार्पण और 36 करोड़ 72 लाख 85 लाख रुपए की लागत से 9 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है.
4 विकास कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुल 4 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, इनमें 1 करोड़ 81 लाख 32 हजार रुपए की लागत से मस्कामारा – लवाकेरा में रोड का निर्माण, 1 करोड़ 29 लाख 56 हजार रुपए की लागत से जशपुर के अम्बाक्छार पहुंच मार्ग और 95 लाख 53 हजार रुपए की लागत से मुन्डादीह पहुंच मार्ग का निर्माण, इसके अलावा 10 लाख रुपए की लागत से आर. सी.सी .पुलिया का निर्माण शामिल है.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुल 9 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिनकी अनुमानित लागत 36 करोड़ 72 लाख 85 हजार रुपए मानी जा रही है, इनमें फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट, पमशाला-सरइटोला पंहुच मार्ग का निर्माण , फरसाबहार में विश्रामगृह का निर्माण और इसके अलावा जिले के 6 आदिवासी बालक छात्रावासों का भवन निर्माण शामिल है.