CG News: छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों का प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर राज्यभर में विरोध
CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर आज राज्यभर में कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे, यह प्रदर्शन जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में लंच ब्रेक के दौरान आयोजित किया जाएगा.
एकजुट होने की अपील
फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष कमल वर्मा ने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाने की अपील की है, कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में जुलाई 2016 से लंबित महंगाई भत्ता (DA) एरियर्स को GPF में जोड़ना, 8, 16, 24 और 32 वर्ष पर समयमान वेतनमान और 300 दिन अर्जित अवकाश का नगदीकरण शामिल है.
वेतन विसंगति और रिपोर्ट का मुद्दा
विभिन्न विभागों लिपिक, शिक्षक, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास—में वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई गई है, साथ ही पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग की जा रही है.
शिक्षक और कर्मचारियों से जुड़ी मांगें
• शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से सेवा गणना का लाभ
• सहायक कर्मचारियों को समयमान वेतनमान
• संविदा और दैनिक वेतनभोगियों का नियमितीकरण
अन्य प्रमुख मांगें
• अनुकंपा नियुक्ति की शर्तें खत्म करना
• पंचायत सचिवों का शासकीयकरण
• सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करना
आंदोलन कोई नई बात नहीं
छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के आंदोलन समय-समय पर होते रहे हैं, महंगाई भत्ता (DA), वेतन विसंगति और नियमितीकरण जैसे मुद्दे लंबे समय से कर्मचारियों की नाराजगी का कारण रहे हैं, ये सभी मांगें सीधे कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा, सेवा स्थिरता और भविष्य से जुड़ी हैं, इसी वजह से इन मुद्दों पर अक्सर बड़े स्तर पर प्रदर्शन देखने को मिलते हैं.