CG News: बिलासपुर सेंट्रल जेल से वायरल हुआ ‘डॉन स्टाइल’ रील कांड, जेल व्यवस्था पर उठे सवाल
CG News: बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में आरोपियों को ‘डॉन स्टाइल’ में दिखाने की कोशिश की गई है, जिससे जेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं।
कौन हैं आरोपी
यह मामला मस्तूरी गोलीकांड से जुड़ा है, जिसमें कांग्रेस नेता व जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह पर फायरिंग की गई थी। इस केस में युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत और उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
कैसे बनी वायरल रील
जानकारी के अनुसार, जेल में मुलाकात करने आए लोगों ने मुलाकात कक्ष के बाहर से वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में आरोपियों को दबंग अंदाज में दिखाया गया है।
जेल प्रशासन में हड़कंप
वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत प्रभाव से आरोपियों की मुलाकात पर रोक लगा दी गई और मुलाकात कक्ष के स्टाफ को हटा दिया गया, जेल अधीक्षक ने वायरल रील बनाने और फैलाने वालों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अब मुलाकात के दौरान मेटल डिटेक्टर जांच अनिवार्य कर दी गई है।