CG News : चलती कार से युवक की लाश फेंकी, कारोबारी और युवती हिरासत में
CG News : रायपुर में सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक चलती क्रेटा कार से युवक की लाश बाहर फेंकी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सफेद रंग की कार अचानक रुकी और उसमें से एक युवक को सड़क पर धकेल दिया गया।पुलिस को जब सूचना मिली, तब मौके पर पहुंचकर युवक को AIIMS अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक की पहचान और शुरुआती सुराग
• मृतक युवक के हाथ पर लिखा था – “मंदीप सिंह”
• उम्र लगभग 20-25 वर्ष मानी जा रही है
• युवक के शरीर पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं
CCTV फुटेज ने खोला राज
पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों की मदद से क्रेटा गाड़ी की पहचान की और कार के मालिक तक पहुंची। वाहन चला रहा व्यक्ति निकला 44 वर्षीय संतोष मिश्रा, जो हीरापुर का निवासी है और कपड़ों का कारोबारी है। कार में संतोष मिश्रा के साथ एक 19 वर्षीय युवती – साधना अग्रवाल उर्फ भूरी भी मौजूद थी। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से पहले तीनों ने नशा किया था।
ड्रग्स ओवरडोज़ या साजिश?
आरोपियों के मुताबिक, मंदीप ने खुद को नशीला इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। डर के मारे दोनों ने युवक को कार से बाहर फेंक दिया।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।