CG News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ कड़ा प्रहार, बीजापुर में बड़ी कार्रवाई
CG News : छत्तीसगढ़ में, सुरक्षाबल नक्सलियों के सफाये के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं. शनिवार शाम को बीजापुर जिले के बासागुड़ा इलाके में हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया. मुठभेड़ स्थल से सभी नक्सलियों के शवों के साथ-साथ INSAS और SLR जैसे घातक हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं. फिलहाल, जवान अभी भी मौके पर मौजूद रहकर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.
पुख्ता इनपुट पर शुरू हुआ था सर्च ऑपरेशन
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को जिले के दक्षिण-पश्चिमी जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी के पुख्ता इनपुट मिले थे. इसी जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. जब जवान नक्सलियों के ठिकाने के करीब पहुंचे, तो नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की और चार नक्सलियों को ढेर कर दिया. हालांकि, जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने मुठभेड़ की सटीक लोकेशन जारी नहीं की है.
चैतन्य बघेल से जेल में मिले सचिन पायलट, ईडी पर लगाए गंभीर आरोप
ऑपरेशन मानसून में सुरक्षाबलों की लगातार सफलता
यह मुठभेड़ ऐसे समय में हुई है जब बारिश के मौसम में भी नक्सलियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन मानसून’ लगातार जारी है. सुरक्षाबल कठिन परिस्थितियों में भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं, जिसमें उन्हें लगातार सफलता मिल रही है.
18 जुलाई को नारायणपुर में 6 नक्सली ढेर
इससे पहले, 18 जुलाई को नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में भी सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया था. मुखबिर की सटीक सूचना पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने माओवादियों को घेर कर ढेर कर दिया था. उस मुठभेड़ स्थल से भी AK-47 और SLR जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए थे.
5 जुलाई को बीजापुर में एक नक्सली ढेर
5 जुलाई को बीजापुर जिले में भी जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया था. उसका शव और हथियार बरामद किया गया था.
26 जून को अबूझमाड़ में 2 महिला नक्सली ढेर
नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में ही 26 जून को सुरक्षाबलों ने 2 वर्दीधारी महिला नक्सलियों को ढेर किया था. इनमें एरिया कमेटी मेंबर (ACM) कुतुल एरिया कमेटी मेंबर सीमा शामिल थी, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. दूसरी मारी गई नक्सली लिंगे उर्फ रांझू (पार्टी मेंबर, कुटुल LOS) पर 1 लाख रुपये का इनाम था. इन दोनों के शवों के साथ 315 बोर राइफल और अन्य हथियार भी बरामद हुए थे.
यह भी पढ़े : CG News : छत्तीसगढ़ में रील बनाते वक़्त झरने से गिरा युवक, रीढ़ और हाथों में गंभीर चोट