CG News: सूरजपुर में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त

CG News: सूरजपुर में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त

सूरजपुर जिले के लटोरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुंदरगंज के बथान पारा में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना के दौरान जेसीबी और प्रशासनिक वाहनों पर पथराव किया गया, जिससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

बुलडोजर चलते ही भड़का विरोध

प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ अवैध कब्जे हटाने के लिए गांव पहुंची थी। जैसे ही जेसीबी से कार्रवाई शुरू हुई, कुछ ग्रामीणों ने विरोध जताया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया।

पथराव में सरकारी वाहनों के शीशे टूट गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दो पक्षों में झड़प

बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का समर्थन कर रहे ग्रामीण और विरोध कर रहे लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिससे गांव में तनाव बढ़ गया।

प्रशासन स्थिति संभालने में जुटा

घटना के बाद राजस्व और पुलिस की टीम स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है। प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई और जांच की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें : आदिवासी-ईसाइयों के शव कब्र से निकालने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home