CG News: सुरक्षा को लेकर कथावाचक युवराज पांडे की पीड़ा, वायरल वीडियो में उठाए गंभीर सवाल

CG News: सुरक्षा को लेकर कथावाचक युवराज पांडे की पीड़ा, वायरल वीडियो में उठाए गंभीर सवाल

CG News: सुरक्षा को लेकर कथावाचक युवराज पांडे की पीड़ा, वायरल वीडियो में उठाए गंभीर सवाल

CG News: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध युवा कथावाचक आचार्य रामानुज युवराज पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, वीडियो में उन्होंने कथा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

“इतनी भीड़, फिर भी कोई सुरक्षा नहीं”

कथा के दौरान युवराज पांडे कहते नजर आ रहे हैं कि, हजारों की भीड़ मौजूद होने के बावजूद वहां सुरक्षा के लिए एक भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं है, उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि, इतनी बड़ी जनसभा प्रशासन को क्यों नहीं दिखाई दे रही है.

कलश यात्रा में चोरी की घटनाएं

युवराज पांडे ने बताया कि, कथा के पहले दिन कलश यात्रा के दौरान कई श्रद्धालुओं की मालाएं चोरी हो गईं, जिससे कई भक्तों ने डर के कारण कथा में आना बंद कर दिया, इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया.

“क्या कोई टारगेट है?”

वीडियो में उन्होंने भावुक होते हुए सवाल उठाया कि, क्या उन्हें या कथा आयोजन को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है, उन्होंने कहा – “बस गलती इतनी है कि. हम छत्तीसगढ़िया हैं, और कोई गलती नहीं है.”

भगवान भरोसे चल रही सुरक्षा

कथावाचक ने कहा कि, पूरी व्यवस्था भगवान के भरोसे चल रही है, अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो भगवान जगन्नाथ और छत्तीसगढ़ महतारी ही रक्षा करेंगी—ऐसी भावना के साथ कथा आगे बढ़ रही है, फिलहाल सुरक्षा केवल दो-चार निजी बाउंसरों के भरोसे है, युवराज पांडे ने यह भी स्पष्ट किया कि, सुरक्षा को लेकर प्रशासन को पहले से आवेदन और सूचना दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

कौन हैं युवराज पांडे ?

आचार्य रामानुज युवराज पांडे छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय युवा कथावाचक और जस गीत गायक हैं, वे छत्तीसगढ़ी शैली में कथा वाचन और देवी भक्ति के ‘पचरा गीतों’ के लिए देश-भर में पहचाने जाते हैं, मात्र 10-12 वर्ष की उम्र से वे कथा वाचन कर रहे हैं, वर्तमान में रायपुर के खिलोरा-सेजबहार क्षेत्र में उनकी शिव महापुराण कथा चल रही है.

यह भी पढ़ें : CG News : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की आहट, प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर उमेश पटेल की चर्चा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sonbahis girişsonbahissonbahis güncelgameofbetvdcasinomatbetgrandpashabetgrandpashabetエクスネスMeritbetmeritbet girişMeritbetVaycasinoBetasusBetkolikMeritbetmeritbetMeritbet girişMeritbetgiftcardmall/mygiftkomutantestkomutantest girişpanelpanel girişcasinomilyon girişromabetromabet girişcasinomilyonprensbetprensbet girişkalebetkalebet girişibizabetibizabet girişvipslotvipslot girişalobetalobet girişkomutankomutan girişcasibomcasibom girişcasibom güncel girişbetciobetcioromabetromabetromabetteosbetteosbetbetnisalobetbetrasonbahisrinabetcasinomilyonbahiscasinobahiscasino girişgalabetultrabetkulisbetkulisbet girişbahiscasinobahiscasino girişromabetromabet girişromabetromabet girişbetciobetcio girişmavibetmavibet girişalobetalobet giriştrendbettrendbet girişmatbetmatbetalobetalobetromabetromabetcasinoroyalcasinoroyal giriştrendbettrendbetwinxbetwinxbetroketbetroketbetgalabetgalabet girişkalebetkalebet girişibizabetibizabet girişalobet