CG News: रायपुर में बुजुर्ग महिला हत्या मामले में कोर्ट ने आरोपी जेल भेजा
CG News: रायपुर के माना बरोदा में बुजुर्ग महिला राजबाई बांधे की हत्या के आरोपी दामाद वीरेंद्र कुरें को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। विवाद के दौरान सास ने बीच-बचाव किया था, जिसके बाद आरोपी ने उसे घूंसे मारकर गंभीर रूप से घायल किया, जिससे उनकी मौत हो गई।
जानिए पूरा मामला
यपुर के माना बरोदा इलाके में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला राजबाई बांधे की हत्या के आरोपी 30 वर्षीय रेंद्र कुरें को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी घटना के बाद फरार था, लेकिन रविवार को अपने घर लौटते ही पकड़ा गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
घटना की वजह आई सामने
पुलिस के अनुसार, राजबाई अपने पति दयाराम के साथ रहती थीं। उनकी तीन बेटियां शादीशुदा हैं और हाल ही में मायके आई थीं। 4 नवंबर की शाम तीनों बहनें राज्योत्सव घूमने जाने की योजना बना रही थीं। इसी दौरान देवपुरी निवासी दामाद वीरेंद्र ने अपनी पत्नी को रोकने की कोशिश की। पति-पत्नी के बीच हाथापाई शुरू हुई।
बुजुर्ग की बीच-बचाव करते हुई मौत
झगड़े के बीच राजबाई बीच-बचाव करने आईं। गुस्से में वीरेंद्र ने उन्हें धक्का देकर गिराया और चेहरे पर कई घूंसे मारे। इससे राजबाई गंभीर रूप से घायल हो गईं और बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।