CG News: बच्ची की चोरी ने रेलवे सुरक्षा पर सवाल खड़े किए
CG News: रायपुर रेलवे स्टेशन से दो साल की बच्ची रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। CCTV में एक महिला उसे ले जाते दिखी। मां की अपील पर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
विवाद के बाद पति बच्ची को लेकर निकला
रायपुर में दो वर्षीय अंशिका भट्ट के लापता होने से शहर में दहशत फैल गई है। 21 नवंबर को मां-वर्षा ठाकुर और पिता प्रशांत भट्ट के बीच विवाद के बाद पिता बच्ची को लेकर घर से निकल गया और रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा।
CCTV में दर्ज हुई घटना
समोसा खरीदने के दौरान एक अज्ञात महिला मौके का फायदा उठाकर बच्ची को लेकर गायब हो गई। यह पूरी घटना स्टेशन परिसर के CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। मां ने 24 नवंबर को जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसे बाद में गंज थाना को ट्रांसफर किया गया।
सुरक्षा पर उठे सवाल
मां का रो-रोकर पुलिस से बच्ची को जल्द ढूंढने का आग्रह जारी है। पुलिस संदिग्ध महिला की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चल रहा है। घटना ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।