CG News : जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, तीन युवकों की मौत, चार घायल
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक हृदय विदारक सड़क दुर्घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार में चल रही एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए तालाब में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। संयुक्त रूप से चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में तालाब से घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें तत्काल जगदलपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन की अत्यधिक रफ्तार और चालक द्वारा नियंत्रण खो देना दुर्घटना का प्रमुख कारण हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है।