CG News: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 11 मौतें, सड़क हादसों ने बढ़ाया डर
CG News: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के भीतर अलग-अलग सड़क हादसों में 11 लोगों की मौत हो गई। रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, बालोद और बिलासपुर-कोरबा हाईवे में तेज रफ्तार वाहनों और दुर्घटनाओं के कारण कई घायल भी हुए। हादसों ने सड़क सुरक्षा और ड्राइवरों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रायगढ़ और सरगुजा में दर्दनाक हादसे
रायगढ़ जिले में सगाई कार्यक्रम से लौट रही पिकअप खाई में गिर गई, जिसमें 4 लोगों की मौत और 18 घायल हुए। दो लोगों की हालत गंभीर है। ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। सरगुजा में नेशनल हाईवे-43 पर दो बाइकों की भिड़ंत में युवा भाजपा नेता कमला प्रसाद उर्फ संजय यादव और एक अन्य युवक की जान चली गई।
सूरजपुर और बालोद की दुर्घटनाएँ
सूरजपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हुई, जिसमें एक महिला शिक्षिका भी शामिल थी। बालोद में स्कूल वैन नाले में गिरने से पहली कक्षा के मासूम की मौत हो गई, जबकि 13 बच्चे घायल हुए।
बिलासपुर-कोरबा हाईवे और सड़क सुरक्षा पर सवाल
बिलासपुर-कोरबा हाईवे पर ट्रेलर की टक्कर से मोपेड सवार महिला की मौत हो गई। लगातार हो रहे ये हादसे सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। दुर्घटनाओं के कारण तेज रफ्तार, लापरवाही और सड़क अव्यवस्था प्रमुख वजह मानी जा रही हैं।