CG News: गणतंत्र दिवस सुरक्षा के चलते एयर इंडिया की दिल्ली–रायपुर उड़ान 26 जनवरी तक रद्द

CG News: गणतंत्र दिवस सुरक्षा के चलते एयर इंडिया की दिल्ली–रायपुर उड़ान 26 जनवरी तक रद्द

CG News: गणतंत्र दिवस सुरक्षा के चलते एयर इंडिया की दिल्ली–रायपुर उड़ान 26 जनवरी तक रद्द

CG News: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, इसके चलते दिल्ली एयर स्पेस में अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिसका सीधा असर हवाई सेवाओं पर पड़ा है.

नियमित उड़ान अस्थायी रूप से बंद

एयर इंडिया की ओर से जारी सूचना के अनुसार फ्लाइट नंबर दिल्ली–रायपुर–दिल्ली को 26 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है, यह सुबह संचालित होने वाली नियमित उड़ान है, उड़ान रद्द होने से रायपुर से दिल्ली और दिल्ली से रायपुर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर उन यात्रियों को जिन्होंने पहले से टिकट बुक कर रखे थे.

यात्रा से पहले उड़ान की स्थिति जांचें

एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि, वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति और बुकिंग कन्फर्मेशन अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके, यात्रियों को सलाह दी गई है कि, वे एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करें और पर्याप्त समय पहले एयरपोर्ट पहुंचें.

एयर इंडिया ने दी रिफंड और रीबुकिंग सुविधा

एयर इंडिया ने बताया कि, प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में सीट आवंटन या पूर्ण रिफंड की सुविधा दी जाएगी, यात्रियों को अपनी यात्रा योजना में बदलाव करना पड़ सकता है.

गणतंत्र दिवस के बाद सामान्य होगा संचालन

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यह अस्थायी व्यवस्था है, 26 जनवरी के बाद उड़ान संचालन सामान्य हो जाएगा, यह कदम राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह को सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए जरूरी बताया गया है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं के दौरान 15 फरवरी से 30 अप्रैल तक ESMA लागू, शिक्षकों पर सख्त प्रतिबंध

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.