CG News: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, अंतरिम जमानत की अवधि हुई पूरी

CG News: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, अंतरिम जमानत की अवधि हुई पूरी

CG News: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, अंतरिम जमानत की अवधि हुई पूरी

CG News: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने बुधवार को अदालत में सरेंडर कर दिया. बिलासपुर हाईकोर्ट से मिली तीन महीने की अंतरिम जमानत की अवधि पूरी होने के बाद उन्होंने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया. इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी कोर्ट परिसर के बाहर मौजूद रहे. समर्थकों की भीड़ के चलते परिसर के आसपास हलचल देखने को मिली.

BREAKING: अमित बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत! सभी 14 FIR मामलों में मिली  अंतरिम जमानत | Amit Baghel Amit Baghel Got Interim Bail From High Court

टिप्पणी को लेकर दर्ज हैं मामले

अमित बघेल के खिलाफ अग्रवाल और सिंधी समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे. रायपुर के तेलीबांधा, कोतवाली और देवेंद्र नगर सहित अलग-अलग थानों में शिकायतों के आधार पर FIR दर्ज हुई थीं. सामने आई जानकारी के मुताबिक, उनके खिलाफ कुल 14 FIR दर्ज की गई थीं. गिरफ्तारी के बाद अमित बघेल ने जमानत के लिए हाईकोर्ट का रुख किया था.

हाईकोर्ट ने तीन मामलों में दी थी अंतरिम राहत

अमित बघेल को दिसंबर 2025 में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में नियमित जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी. अदालत ने नियमित जमानत देने से इनकार कर दिया था, लेकिन तीन अलग-अलग मामलों में उन्हें तीन महीने की अंतरिम जमानत प्रदान की थी. यह राहत निर्धारित शर्तों के साथ दी गई थी. अंतरिम जमानत के दौरान उन्हें अगले तीन महीने तक रायपुर जिले की सीमा में निवास नहीं करने का निर्देश दिया गया था. हालांकि, अदालत में पेशी के लिए निर्धारित तारीखों पर रायपुर आने की अनुमति थी.

Cg:भड़काऊ बयानबाजी के मामले में फरार घोषित जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित  बघेल ने थाने में किया सरेंडर - Johar Chhattisgarh Party Chief Amit Baghel  Surrenders To ...

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद

इस पूरे विवाद की शुरुआत 26 अक्टूबर 2025 को रायपुर के VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना के बाद हुई थी. घटना की जानकारी मिलने पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे. इस दौरान वहां विरोध प्रदर्शन हुआ और कार्यकर्ताओं तथा पुलिसकर्मियों के बीच झड़प की स्थिति बन गई थी. बाद में प्रतिमा को दोबारा स्थापित किया गया और पुलिस ने तोड़फोड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया था. आरोपी के परिजनों ने उसके मानसिक रूप से बीमार होने और पहले इलाज कराए जाने की बात कही थी.

कथित बयान के बाद प्रदेशभर में हुआ था विरोध

प्रतिमा तोड़फोड़ की घटना के बाद अमित बघेल ने अग्रवाल और सिंधी समाज को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान दिया था. इसके बाद विवाद ने प्रदेशव्यापी रूप ले लिया. रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा सहित कई इलाकों में समाज के लोगों ने प्रदर्शन किए. अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने बयान पर सार्वजनिक माफी और कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई थी. उनका कहना था कि इस तरह की टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है, तीन महीने की अंतरिम जमानत पूरी होने के बाद अमित बघेल के सरेंडर के साथ मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी. उनके खिलाफ दर्ज अलग-अलग FIR और हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद अब संबंधित मामलों में अदालत की अगली कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी. फिलहाल उनके समर्थकों और सामाजिक संगठनों की नजर आगे होने वाली न्यायिक प्रक्रिया पर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें : CG News: सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत, महादेव सट्टा ऐप केस में CBI की पूछताछ पूरी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home