CG News: वर्दी में पुलिस जवान ने छुए मंत्री के पैर, भूपेश बघेल ने की कार्रवाई की मांग

CG News: वर्दी में पुलिस जवान ने छुए मंत्री के पैर, भूपेश बघेल ने की कार्रवाई की मांग

CG News: वर्दी में पुलिस जवान ने छुए मंत्री के पैर, भूपेश बघेल ने की कार्रवाई की मांग

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस की वर्दी पहने एक कॉन्स्टेबल का स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. घटना दीपावली के दौरान की बताई जा रही है, जब मंत्री ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों से मुलाकात करने पहुंचे थे. इसी दौरान एक जवान ने सार्वजनिक स्थान पर वर्दी पहने हुए ही मंत्री के पैर छू लिए. वीडियो सामने आने के बाद इस घटना को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

मंत्री और जवान पर कार्रवाई की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी में किसी मंत्री के पैर छूना उचित नहीं है. उनके मुताबिक, मंत्री ने संविधान के प्रति शपथ ली है और उन्हें इस मामले में जिम्मेदारी दिखानी चाहिए. भूपेश बघेल ने मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाने के साथ पैर छूने वाले पुलिसकर्मी को बर्खास्त करने की मांग की है.

पुलिस की गरिमा और वर्दी के सम्मान का उठाया सवाल

भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया में पुलिस की स्वतंत्र पहचान और वर्दी की गरिमा का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी, आईटी, सीबीआई और पुलिस जैसी संस्थाएं सरकार के सामने नतमस्तक होती दिखाई दे रही हैं. उनका कहना है कि वर्दी पर अशोक चिह्न धारण करने वाले पुलिसकर्मी को सार्वजनिक जीवन में अपनी पेशेवर मर्यादा बनाए रखनी चाहिए. छत्तीसगढ़ के पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक आरके विज ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वर्दीधारी अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर किसी के पैर नहीं छूने चाहिए.

दीपावली पर 89 पुलिस जवानों से मिले थे मंत्री

वहीं, मंत्री गजेंद्र यादव ने पूरे घटनाक्रम पर अपनी सफाई दी है. उन्होंने बताया कि दीपावली के दौरान वे ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात करीब 89 पुलिसकर्मियों से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सभी जवानों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और हाथ मिलाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं. कुछ पुलिसकर्मियों ने उन्हें सैल्यूट किया, जबकि एक जवान ने आगे बढ़कर उनके पैर छू लिए, गजेंद्र यादव के मुताबिक, पैर छूने वाला जवान उनके लिए पहले से परिचित नहीं था. हालांकि, बाद में उसने बताया कि वह उनके गांव का रहने वाला है और उनके भाई के साथ काम कर चुका है. जवान ने पारिवारिक संबंधों का हवाला देते हुए उन्हें भैया कहकर संबोधित किया. मंत्री ने दावा किया कि उन्होंने जवान से पैर छूने की वजह पूछी और उसे रोकने के लिए अपना पैर पीछे भी खींचा था.

बयानबाजी के बीच बढ़ा राजनीतिक विवाद

मंत्री ने इस घटना को अलग नजरिए से पेश किए जाने पर दुर्भाग्य जताया है. भूपेश बघेल की ओर से की गई कार्रवाई की मांग पर उन्होंने कहा कि यह उनकी सोच और मानसिकता का विषय है, जिस पर वे कुछ नहीं कह सकते. फिलहाल पुलिस जवान के इस व्यवहार को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक ओर वर्दी की गरिमा और अनुशासन का सवाल उठाया जा रहा है, तो दूसरी ओर मंत्री इसे व्यक्तिगत और पारिवारिक भावनाओं से जुड़ा घटनाक्रम बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें : CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट, तूफान मुरासु का असर जारी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home