CG News: रायपुर में 4 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, अनवर ढेबर और कुबेर राठी समेत 6 पर FIR

CG News: रायपुर में 4 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, अनवर ढेबर और कुबेर राठी समेत 6 पर FIR

CG News: रायपुर में 4 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, अनवर ढेबर और कुबेर राठी समेत 6 पर FIR

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 4 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. कारोबारी बलिराम धरमानी की शिकायत पर पुलिस ने अनवर ढेबर, कुबेर राठी समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि जमीन के पुराने सौदे को लेकर आरोपियों ने उन पर 4 करोड़ रुपए देने का दबाव बनाया. विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई.

जमीन के पुराने सौदे से जुड़ा है विवाद

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, कालीबाड़ी निवासी 62 वर्षीय बलिराम धरमानी ने साल 2018 में बोरड परिवार की लाभांडी स्थित करीब 2.60 लाख वर्गफीट जमीन का सौदा किया था. इसमें से 40 हजार वर्गफीट जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम हो गई थी, जबकि शेष जमीन के लिए एग्रीमेंट किया गया था. हालांकि, परिवार के सदस्यों के बीच विवाद होने के कारण बाकी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी.

विवादित जमीन के बदले मांगे 4 करोड़

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि साल 2022 में संदीप अग्रवाल कटोरा तालाब स्थित बलिराम धरमानी के कार्यालय पहुंचे थे. यहां उन्होंने विवादित जमीन की रजिस्ट्री कराने के बदले 4 करोड़ रुपए की मांग की थी. बलिराम के मुताबिक, बाद में उन्होंने अपने नाम की 40 हजार वर्गफीट जमीन बोरड परिवार को वापस कर दी थी. इसके बदले उन्हें 3.15 करोड़ रुपए मिले थे. उनका दावा है कि इसके बाद बोरड परिवार के साथ कोई आर्थिक लेनदेन बाकी नहीं था.

होटल में बैठक के दौरान मारपीट का आरोप

बलिराम धरमानी की शिकायत के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को रहमानिया चौक स्थित बबू प्लाजा में इस मामले को लेकर बैठक हुई थी. इस दौरान एक बार फिर 4 करोड़ रुपए की मांग किए जाने का आरोप है. इसके अगले दिन 27 सितंबर को फाफाडीह के होटल वेलिंगटन में दोबारा बैठक हुई. शिकायतकर्ता का आरोप है कि रकम देने से इनकार करने पर अनवर ढेबर और कुबेर राठी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. अन्य आरोपियों पर भी धमकी देने का आरोप लगाया गया है.

छह लोगों के खिलाफ इन धाराओं में FIR

इस मामले में अनवर ढेबर और कुबेर राठी के अलावा संदीप अग्रवाल, आसिफ मेमन, नागेंद्र कुमार और विवेक जोशी उर्फ मोंटी जोशी के नाम शामिल हैं. पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 308(2), 351(3), 296, 115(2), 61(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस जमीन के सौदे, आर्थिक लेनदेन और दोनों बैठकों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.

ऑनलाइन FIR को किया गया संवेदनशील

मामले में गंज थाना पुलिस ने ऑनलाइन FIR को संवेदनशील यानी सेंसिटिव श्रेणी में रखा है. आमतौर पर निजी और संवेदनशील जानकारियों को सार्वजनिक होने से रोकने के लिए इस तरह की व्यवस्था अपनाई जाती है. वहीं, अनवर ढेबर छत्तीसगढ़ के कारोबारी हैं और रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर के बड़े भाई हैं. उनका नाम कथित शराब घोटाले में भी सामने आ चुका है. फिलहाल रंगदारी और मारपीट से जुड़े सभी आरोप शिकायत पर आधारित हैं, जिनकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग, D.Ed अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के बंगले का किया घेराव

Related Post

One thought on “CG News: रायपुर में 4 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, अनवर ढेबर और कुबेर राठी समेत 6 पर FIR”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home