CG News: 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग, D.Ed अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के बंगले का किया घेराव

CG News: 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग, D.Ed अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के बंगले का किया घेराव

CG News: 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग, D.Ed अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के बंगले का किया घेराव

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह D.Ed अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. अभ्यर्थियों ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव कर वहां धरना शुरू कर दिया. प्रदर्शन में 400 से ज्यादा अभ्यर्थी अपने परिवार के सदस्यों के साथ शामिल हुए.

नियुक्ति की तारीख घोषित करने की मांग

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की मांग है कि सहायक शिक्षक के रिक्त 2,300 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए जल्द तारीख घोषित की जाए. अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पर कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक नियुक्ति की तारीख घोषित नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा.

तड़के ही मंत्री बंगले पहुंचे अभ्यर्थी

लंबे समय से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज अभ्यर्थी गुरुवार तड़के ही शिक्षा मंत्री के बंगले पहुंच गए थे. देखते ही देखते बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी वहां जुट गए. अभ्यर्थियों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे. प्रदर्शन में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल रहे.

पुलिस ने बसों से पहुंचाया तूता धरना स्थल

मंत्री बंगले के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने वहां से हटाने की कार्रवाई की. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को हाथ-पैर पकड़कर उठाया और कुछ को घसीटते हुए बसों तक ले जाया गया. इसके बाद सभी प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाकर रायपुर के तूता धरना स्थल पहुंचाया गया.

पहले भी अलग-अलग तरीकों से कर चुके हैं प्रदर्शन

D.Ed अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर पहले भी कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं. कभी घुटनों के बल चलकर अपनी नाराजगी जताई, तो कभी तूता धरना स्थल के पीछे स्थित तालाब में जल समाधि लेने की कोशिश की. पिछले प्रदर्शनों के दौरान कुछ अभ्यर्थियों के घायल होने और कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की जानकारी भी सामने आई थी.

नियुक्ति को लेकर लंबे समय से जारी है आंदोलन

सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है. इस बार अभ्यर्थियों ने परिवार के सदस्यों के साथ शिक्षा मंत्री के बंगले पहुंचकर अपनी मांग उठाई. अब प्रदर्शनकारियों की नजर सरकार के फैसले पर टिकी है. उनका कहना है कि जब तक नियुक्ति की तारीख का ऐलान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: कोरबा और बलरामपुर में तीन सड़क हादसे, ट्रक-ट्रेलर की टक्कर और बाइक दुर्घटना में 4 लोगों की मौत

Related Post

One thought on “CG News: 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग, D.Ed अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के बंगले का किया घेराव”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home